💧 कम बारिश से जल संकट की आहट… बैतूल में जल संरक्षण अभियान तेज! 💧
स्टॉप डैम में लगाए जा रहे शटर, जनभागीदारी से हो रहा बोरी बंधान — पानी बचाने के लिए प्रशासन और जनता साथ-साथ। 🌊🤝
बैतूल में इस वर्ष कम बारिश को देखते हुए संभावित जल संकट से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर जल संरक्षण कार्य किए जा रहे हैं।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्टॉप डैम में शटर लगाए जा रहे हैं, ताकि उपलब्ध पानी को अधिक समय तक संरक्षित किया जा सके।
वहीं, नालों और अन्य जल संरचनाओं में जनभागीदारी से बोरी बंधान कर बहते पानी को रोकने और भू-जल स्तर सुधारने का प्रयास जारी है।
📢 आपके क्षेत्र में ऐसा कोई स्टॉप डैम है जहां शटर नहीं लगे हैं?
📢 किसी जल संरचना में बोरी बंधान की जरूरत है?
तो इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में दें। उपयोगी स्थलों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार जल संरक्षण के कार्य कराए जाएंगे।
💧 जल है तो कल है… आइए, मिलकर पानी बचाएं।
🤝 जल संरक्षण अभियान में जनभागीदारी निभाएं।
#बैतूल #Betul #जलसंरक्षण #जल_है_तो_कल_है #कम_बारिश #जलसंकट #स्टॉपडैम #बोरीबंधान #जनभागीदारी #पानी_बचाएं #भूजल_संरक्षण #जल_संचयन #बैतूल_कलेक्टर #BetulCollector #कलेक्टर_बैतूल #बैतूल_जनसंपर्क #BetulJansampark #जनसंपर्क_बैतूल #MPJansampark #JansamparkMP #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश #BetulNews #बैतूल_न्यूज #MPNews #जल_बचाओ #SaveWater #WaterConservation #WaterIsLife
Huzur, Bhopal | Oct 8, 2026