चौसा: चौसा पशु मेले के पास से स्प्लेंडर बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Chausa, Buxar | Aug 1, 2026 चौसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बुधवार को लगे पशु मेले के पास से एक बाइक चोरी हो गई. घटना नहर किनारे की है. राजपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह मवेशी खरीदने के लिए अपनी स्प्लेंडर बाइक से मेले आए थे. उन्होंने बाइक नहर किनारे खड़ी की और मेले में चले गए. लौटने पर बाइक गायब मिली. संतोष ने आसपास खोजबीन और लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.