नवागढ़: नवागढ़ ब्लॉक सहित जिले की ग्राम पंचायतों में 7 मार्च को रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में नवागढ़ ब्लॉक सहित जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव के साथ महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत रोजगार दिवस और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा।