पिछोर में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
शिवपुरी/पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र के ग्राम लभेड़ा में सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम लभेड़ा निवासी शिवदयाल पाल अपने एक साथी के साथ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि शिवदयाल पाल (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हादसे के बाद परिजनों में दुख का माहौल है। घटना के संबंध में आगे की जानकारी प्रतीक्षित है।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
📞 मो. 7470902171
#Shivpuri #Pichhore #RoadAccident #BreakingNews #MadhyaPradesh #लभेड़ा #पिछोर #शिवपुरी #PNEWZINDIA