बड़ी खबर शिवपुरी के पिछोर से… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछोर को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात!
पिछोर में खुलेगा सांदीपनि विद्यालय, बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खनियांधाना में स्थापित होगी पुलिस चौकी और मोती सागर का होगा सौंदर्यीकरण।
मुख्यमंत्री ने पिछोर किले के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये, कासना नाले पर पुल निर्माण और बामोरकलां में महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की।
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसीमन आयोग की अनुशंसा पर पिछोर को जिला बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
वहीं राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1831 करोड़ रुपये की सम्मान राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने इस राशि को बहनों के लिए भाईदूज का उपहार बताया।
इसके साथ ही शिवपुरी जिले को 221 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत के 121 विकास कार्यों की सौगात भी मिली।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिछोर को मिली इन विकास की सौगातों पर धरातल पर काम कब शुरू होगा और पिछोर को जिला बनाने का सपना कब साकार होगा?
📍 पिछोर, जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश)
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
📞 मो. 7470902171
#Pichhore #Shivpuri #MohanYadav #LadliBehnaYojana #MPNews #BreakingNews #PNEWZINDIA #MadhyaPradesh