लखीसराय: पेड़ गिरने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में उपचार चानन थाना क्षेत्र का मामला
लखीसराय। चानन थाना क्षेत्र के रमलबीघा नया टोला में तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मंगलवार की दोपहर करीब 3:40 बजे सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया। बताया जाता है कि रमलबीघा नया टोला निवासी बुद्धू राम के पुत्र मुगल राम तेज आंधी के दौरान पेड़ की चपेट में आ गए।