विदिशा नगर: फ़ॉरेस्ट डिपो के पास पंडित इंद्रेश उपाध्याय द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, 10 मार्च को निकली जाएगी भव्य कलश यात्रा
बटेश्वर भागवत सेवा संस्थान के तत्वावधान में बटेश्वर धाम की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में समस्त नगरवासियों के सहयोग से पंडित अंकित कृष्णा तेनगुरिया बटुक जी के नेतृत्व में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय के द्वारा 10 से 16 मार्च तक क्रांति चौक से पूरन पुरा रोड फ़ॉरेस्ट डिपो के पास भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।