विदिशा नगर: शनिवार दोपहर लोकअदालत के दौरान SBI महाप्रबंधक पहुचे जिला न्यायालय,ऋण समाधान का हितग्राही को दिया लाभ,न्यायधीश से मिले
शनिवार दोपहर को विदिशा के जिला न्यायालय परिसर में चल रही लोकअदालत के दौरान एसबीआई के महाप्रबंधक अजिताभ पाराशर विदिशा पहुंचे। जहां उन्होंने ऋण समाधान योजना मे 50% मुक्ति का लाभ दिया। उन्होंने बताया कि विदिशा में बट्टा खाता में 50 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। वही खराब ऋण खाते में 2.78 करोड रुपए जमा हुए हैं। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश जाकिर हुसैन से मिले।