विदिशा नगर: शनिवार शाम जिला न्यायाधीश ने बताया कि लोकअदालत की 30 खंडपीठो मे 2301 प्रकरणो मे समझौते पर 6करोड 61लाख 12हजार 447 ₹ बसूली
शनिवार शाम को जिला न्यायाधीश और विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मसूद अहमद खान ने बताया कि जिलेभर में आयोजित की गई नेशनल लोक अदालत में कुल 2301 प्रकरणों पर समझौते हुए हैं। जिसमें 6 करोड़ 61 लाख 12447 रुपए वसूली की गई। उन्होंने कहा कि लोकअदालत मे 'न हम जीते न तुम हारे' की तर्ज पर समझौते होते हैं। अदालतों के बोझ भी कम होते हैं।