विदिशा नगर: शनिवार शाम विदिशा के कांग्रेस नेताओ ने भोपाल बल्लभभवन की आग को बताया साजिश,घोटालो के सबूत मिटाने का आरोप,जांच की मांग
शनिवार को भोपाल के वल्लभभवन में लगी आग को बुझाने के लिए विदिशा से भी दमकल भोपाल पहुंची थी। ऐसे मे शनिवार शाम को कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने इस आग को दुर्घटना की वजह साजिश करार दिया। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुभाष बोहत और जिला प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने कहा कि पूर्व की सरकारों के घोटाले छुपाने के लिए यह आग जानबूझकर साजिशन लगाई गई है।