विदिशा नगर: पूर्व प्रदेशाध्यक्ष-पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी के BJP मे जाने पर शनिवार शाम कांग्रेस जिला प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस खुश
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी शनिवार को पूर्व विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस घटना पर विदिशा के जिला प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने कहा कि उनके जाने से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय ने कहा कि पचौरी के जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।