जलेसर: समसपुर से चोरी हुई तीन भैंस एलाना फैक्ट्री अलीगढ़ से ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से पकड़ी
Jalesar, Etah | May 31, 2024 कोतवाली जलेसर क्षेत्र के समसपुर से बीते शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा तीन भैंस चोरी कर ली थी ।जिन्हें ग्रामीणों द्वारा सुरागरसी करते हुए पचोखरा पैंठ में तलाश किया गया जिसके बाद अलीगढ़ कट्टी घरों में तलाश किया तो अलीगढ़ के एलाना फैक्ट्री में तीन भैंस ग्रामीणों द्वारा पकडीं हैं, और चार आरोपियों को भी पकड़ कर पुलिस को सौंपा है।