जलेसर: अवागढ़ थाना क्षेत्र में पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, अस्पताल में भर्ती
Jalesar, Etah | May 30, 2024 थाना अवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला विवेकपुरी नई टंकी के पास की रहने वाली 33 वर्षीय विवाहिता निशा ने यह कदम उठाया। निशा के साथ आई अन्य महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि पति से खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर 33 वर्षीय निशा ने चूहे मार दवा खा ली । निशा के साथ मेडिकल कॉलेज आई एक अन्य महिला ने इस पूरे मामले पर मीडिया को जानकारी दी