Public App Logo
Profile Picture

राघवेंद्र अगरिया

@raghvendrasingh273
334814Followers
268Following
वाह दीवान जी अच्छी दीवानगी है आपकी 
बहुत सुन्दर
जय बजरंग बली महाराज की
थानाध्यक्ष रामसिंह के स्थानांतरण पर रोने लगी महिला कांस्टेबल!
चित्रकूट के रैपुरा थाने की विदाई
Video 3
बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाए अनिल कठेरिया जी
Video 5
घर पर अकेली 10 वर्षीय बालिका से गैस सिलेंडर लीक सही कराने की कहकर स्कूटी सवार यह व्यक्ति गैस सिलेंडर लेकर रफूचक्कर हो लिया!
सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद!

ज्यादा से ज्यादा शेयर कर इसकी पहचान कराएं
ताकि यह पकडा जाए!
और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके!
मारहरा के अहमद खां गांव का पूरा मामला है
12 दिन पूर्व हुई चोरी का जलेसर पुलिस ने किया खुलासा
Video 8
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएशन।
पुलिस पुतले को बालकनी व फ्लैट में अलग-अलग तरह से कर रही है जांच
Video 10
जनगणना को लेकर जिलाधिकारी का एटा वासियों को संदेश
प्रकृति के भी रंग अनेक हैं
गैंगस्टर विजय वालिया को सरेआम कुल्हाडी से काटकर मारडाला 
जयपुर का मामला
Video 14
यह लडका अभी-अभी कोल्ड स्टोरेज सामने शिवा होटल के पास खडी गाडी से चोरी करते पकडा गया है और पुलिस को सौंप दिया है
एटा में मिठाई खरीदते समय महिला के गले से सोने की चेन चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट!
सोने की चेन चोरी के मामले में महिला के पति ने दी अहम जानकारी
युवाओं के लिए सुरक्षा कंपनियों द्वारा भर्ती अभियान 

दी गई तिथियों पर संबंधित विकास खण्ड मुख्यालयों पर पहुंचकर दिखाएं अपनी प्रतिभा और रोजगार पाने का अवसर न चूकें!
एटा जिला जेल में बंद कैदी भाईयों की दौज करने के लिए उमडी बहनों की भीड!
भारी पुलिस फोर्स तैनात
एटा में आमने-सामने की टक्कर से कार में लगी भीषण आग 
एक व्यक्ति हुआ घायल 

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कठौली का मामला
अवागढ क्षेत्र के नगला गंगा निवासी देवेश यादव विधानसभा लखनऊ में देंगें अपनी आहट

एक देश एक चुनाव भाषण प्रतियोगिता में देवेश यादव ने दूसरी बार पाया पहला स्थान
जलेसर क्षेत्र के नगवाई गांव में खण्डहर घर में दिखाई दिया विशाल अजगर सांप
गांव में फैली दहशत
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

(प्रेस विज्ञप्ति)

पूर्व मतदाता, जिनका वर्तमान मतदाता सूची में नाम नहीं है, बिना किसी संकोच के भरें फार्म-6

केवल पूर्व में मतदाता सूची में पंजीकृत होने के आधार पर धारा-31 के तहत नहीं होगी कार्रवाई

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए निर्देश

लखनऊ, 10 नवम्बर, 2026

भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) से पूर्व की मतदाता सूची में पंजीकृत रहे ऐसे निर्वाचकों, जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, को फार्म-6 जमा करने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे पूर्व पंजीकृत निर्वाचकों द्वारा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 जमा करने पर उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के अंतर्गत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए इन्हें सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। साथ ही, उपलब्ध संचार माध्यमों से इनका व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए।

 यदि कोई व्यक्ति विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 से पूर्व की मतदाता सूची में पंजीकृत था, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में उसका नाम शामिल नहीं है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फार्म-6 बिना संकोच किये जमा कर सकता है। फार्म- 6 में पहली बार मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने संबंधी घोषणा के कारण उन्हें आशंका हो रही थी। केवल इस आधार पर कि वह पूर्व में मतदाता सूची में पंजीकृत था, उसके विरुद्ध मिथ्या घोषणा के लिए धारा-31 के अंतर्गत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

आयोग के निर्देशों के अनुसार यह छूट इस शर्त के अधीन है कि संबंधित निर्वाचक का नाम पहले से किसी अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत न हो तथा फार्म-6 में उसके द्वारा की गई घोषणा अन्य सभी दृष्टियों से विधि सम्मत हो।

 प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि पूर्व में मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद वर्तमान सूची में नाम नहीं है, तो बिना किसी भय या संकोच के फार्म-6 जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए आवेदन करें।
Video 24