जलेसर: सावंत खेड़ा के पास मिले दो अज्ञात शवों की लगभग 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त
Jalesar, Etah | May 31, 2024 थाना क्षेत्र अवागढ़ के अंतर्गत सावंत खेड़ा बंबा के पास एक महिला और एक बच्चे का शव कल सुबह पुलिस को मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल दोनों के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने तत्काल मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया था