डेराबस्सी पंडवाला (रिपोर्ट राकेश गांधी)
भाजपा सर्किल डेरा बस्सी दीहाती की पूरी टीम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डेराबस्सी हल्के में जगह जगह जन सेवा कैंप लगाये जा रहे है उसी कड़ी को जारी रखते हुए आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए गांव पंडवाला में सर्किल प्रधान सुखदेव राणा जी के घर कैंप लगाया गया। जिस में 160 वरिष्ठ लोगों को उनकी जरूरत की कई प्रकार की चीजें जैसे व्हीलचेयर, छड़ी, कानों की मशीन, घुटनों की बेल्ट , कमर की बैल्ट इत्यादि फ्री में मुहैया करवाई गई। इस कैम्प का आयोजन हनु रमेष्टा एनजीओ की तरफ़ से बहन कविता सिंह और एलिम्को भारत सरकार की तरफ़ से डॉ मोहित जी और कलेर जनसेवा वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से किया गया।