कुंडा: संग्रामगढ़ पुलिस ने नरई चौराहे से ₹10,000 के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
संग्रामगढ़ पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम 4 बजे नरई चौराहा (लालगंज रोड) के पास से 10,000 रुपये के इनामी अपराधी अशोक यादव को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है।