धौलपुर: भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर ADM को उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आवाज उठी है। भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री को मंगलवार दोपहर में ज्ञापन भेजकर प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धौलपुर सहित राजस्थान के सभी महाविद्यालयों एवं व