पाली: ग्राम पिपरिया जागीर निवासी युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- गांव में बिक रही अवैध शराब बनी मौत का कारण
Pali, Lalitpur | Oct 15, 2026 थाना पाली अंतर्गत ग्राम पिपरिया जागीर निवासी जयपाल पुत्र लखन उम्र करीबन 30 वर्ष की बुधवार दिन रात्रि के समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उक्त मामले में परिजनों ने गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से दोषी के खिलाफ जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।