जतारा: जतारा बायपास पर 61 वर्षीय व्यक्ति का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला, आवाज लगाने पर नहीं मिला जवाब
जतारा। जतारा बाईपास से मचौरा जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह 61 वर्षीय दशरथ अहिरवार का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों के आवाज देने पर जवाब नहीं मिलने से घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।