कुंभी निवासी ₹3 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी नागमणि महतो उर्फ नागो को SDPO मंझौल के नेतृत्व में चेरियाबरियापुर थाना की पुलिस टीम, जिला आसूचना इकाई एवं STF SOG-03 की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उक्त कुख्यात अपराधी हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट जैसे काण्डों में फरार चल रहा था।