चेरिया बरियारपुर: चेरिया बरियारपुर थाना परिसर में लगा साप्ताहिक जनता दरबार दो मामले निष्पादित।
चेरिया बरियारपुर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन थाना अध्यक्ष विवेक भारती के अध्यक्षता में आयोजित किया गय। जिसमें पूर्व के दो मामले का निष्पादन किया गया। वहीं नया कोई मामला नहीं आया। इसकी जानकारी देते हुए राजस्व कर्मचारी ने बताया कि लंबित मामले में दोनों पक्षों को सूचना दे दिया जाएगा।