चेरिया बरियारपुर: सकरबासा स्थित बधार से डायल 112 की पुलिस ने एक विक्षिप्त महिला को लोगो की भीड़ से बचाया, लोगों ने बच्चा चोरी करने का आरोप
चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरबासा बधार में एक विक्षिप्त महिला को लोगो की भीड़ ने घेर कर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाकर हल्ला गुल्ला कर रही थी। तभी डायल 112 नंबर की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ से महिला को बचाकर थाने ले गई पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला विक्षिप्त है। बच्चे चोरी करने का आरोप झूठा निकला।