चेरिया बरियारपुर: खांजहांपुर बस स्टैंड के समीप एक बैग में रखे 6 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चेरिया बरियारपुर थाना अध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के खांजहांपुर बस स्टैंड के समीप एक बैग में रखे 6 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया उक्त पंचायत के बंगाली टोल निवासी पन्नालाल महतो के पुत्र अंकेश कुमार एवं रामसेवक महतो के पुत्र पंकज कुमार की गिरफ़्तारी हुई है।