खगड़िया: सदर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा
सदर प्रखंड सभाकक्ष में मंगलवार 3:00 बजे प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में आधे दर्जन अ नुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। बैठक के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पीएचईडी व बिजली विभाग के कनीय अभियंता समेत अन्य अधिकारी अनुपस्थित थे।