खगड़िया: गुलाब नगर के पास ई-रिक्शा पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के गुलाब नगर के पास मंगलवार 10:00 बजे ई रिक्शा पलटने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी महिला की पहचान सन्हौली के रहने वाली जानू तांती की पत्नी कमला देवी के रूप में की गई है। वहीं पर स्थानीय लोगों के द्वारा खगड़िया सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। परिजनों ने बताया कि बछौता से अपने घर सन्हौली आ रही थी।