खगड़िया: रालोजपा हर विधानसभा में संगठन को मजबूत कर रहा है, खगड़िया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा
सूबे के हर विधानसभा में रालोजपा का संगठन पूरी तरह से मजबूत किया जा रहा है। कार्यकताओं को पूरी तरह से संगठन की मजबूती की जिम्मेवारी दी जा रही है। यह बातें सोमवार 4:00 बजे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कही। वे पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा के आवास पर पहुंचे थे।