खगड़िया: कुमरचक्की में बाइक पलटने से दो लोग घायल, अस्पताल ने भागलपुर रेफर किया
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुमार चक्की में मंगलवार सुबह 7:00 बजे बाइक पलटने से दो लोगों जख्मी हो गए। घायल की पहचान कल्लर टोल के विक्रम कुमार और पवन कुमार के रूप में की गई है। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने विक्रम कुमार को भागलपुर रेफर कर दिया।