खगड़िया: सतघट्टा में जमीन विवाद के चलते पिता-पुत्र को डंडे से मारा, घायल
जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सतघट्टा में जमीन विवाद को लेकर गांव के चार आदमी मिलकर पिता पुत्र को डंडे से मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान सतघट्टा के रामजतन यादव और उनके पुत्र श्री लाल यादव के रूप में की गई है।