खगड़िया: पसराहा NH 31 पर ऑटो पलटने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के पसराहा NH 31 पर मंगलवार 9:00 बजे ऑटो पलटने से एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहश्वरी के रहने वाले मोहम्मद बेचन के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि नवगछिया से खगड़िया आ रहे थे।