चूरू: रिड़खला पंचायत में मतदान के दौरान कर्मचारी की तबियत बिगड़ी, पुलिसकर्मी ने CPR देकर अस्पताल पहुंचाया
Churu, Churu | Nov 16, 2026 चूरू। चूरू उत्तर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रिड़खला के मतदान केंद्र संख्या 56, कमरा नंबर 1 में सोमवार दोपहर करीब सवा 3 बजे मतदान कर्मचारी रामकुमार (55) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मतदान प्रक्रिया के दौरान वे अचानक टेबल पर गिरकर बेहोश हो गए। बूथ पर तैनात पुलिस जवान बनवारीलाल शर्मा ने तुरंत उन्हें संभाला और CPR देकर निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया।