हाथरस: अलीगढ़ रोड नहर के पास तेज रफ़्तार बाइक ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गिरी, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड नहर के पास आज दिन बुधवार को तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर ओवरटेक करते समय सड़क पर गिर गई! जिससे की बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया! दुर्घटना को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई! ई-रिक्शा की मदद से राहगीरों द्वारा घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जिसका डाक्टरों द्वारा उपचार जारी है