हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने जिला बदर 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस 315 बोर किया बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हाथरस जंक्शन पुलिस ने जिला बदर चल रहे एक अभियुक्त को धौरपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। जिला बदर चल रहे दूसरे अभियुक्त को चेकिंग के दौरान पुलिस ने हाजीपुर फटाक से गिरफ्तार किया है।