हाथरस: गांव गढ़ी तमन्ना में पूर्व प्रधान की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल भतीजे को किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी तमन्ना में पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा की हत्या की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पूर्व प्रधान के भतीजे ने सर मे डंबल मार कर हत्या की थी। मृतक पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा भतीजे की सार्वजनिक जगह पर बेइज्जती करता था इसी बात को लेकर भतीजे ने पूर्व प्रधान के सर मे डंबल मार कर हत्या कर दी।