हाथरस: हाथरस गेट पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियोग से सम्बन्धित गांव नगला सड़क निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा फरार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियोग से संबंधित गांव नगला सड़क निवासी 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।