चित्तौड़गढ़: ठुकरावा में शरीर में दर्द पर टैबलेट के साइड इफेक्ट से विवाहिता की बिगड़ी तबीयत, जिला चिकित्सालय में हुई मौत
टैबलेट के दुष्प्रभाव से ठुकरावा गांव में एक विवाहिता 22 वर्षीय माया पत्नी देवीलाल गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई। उसने जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर सदर पुलिस के साथ पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। मामले की जांच उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा होगी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव ससुराल पक्ष के हवाले कर दिया।