हरदोई: शहर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मियों से अभद्र व्यवहार करने के आरोपी मोहित को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Mar 18, 2025 17 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति द्वारा मेडीकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों से अभद्र व्यवहार करता हुआ नजर आ रहा था। कोतवाली शहर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपरोक्त घटना में संलिप्त मोहित निवासी ग्राम पेडापुर थाना सुरसा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।