हरदोई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अपराधियों को लोनार पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रत्येक पर 10-10 हजार का इनाम
Hardoi, Hardoi | Mar 18, 2025 लोनार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10-10 के दो इनामी वांछित अपराधियों को मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजेश सिंह और सुरेंद्र सिंह सहित पांच अभियुक्तों के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने पर लोनार थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।