हरदोई: रसखान प्रेक्षागृह में दैवीय आपदा से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, सभापति व सदस्य रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Mar 18, 2025 कार्यशाला को सम्बोधित करते सभापतिअवनीश कुमार सिंह ने कहा कि दैवीय आपदा प्रबंधन जाँच समिति का दौरा लोगों के लिए उपयोगी साबित हुआ है। लोगों को विभिन्न आपदा सहायता योजनाओं की जानकारी मिली है। उन्होंने विभिन्न ग्राम प्रधानों से आपदा से निपटने के तरीकों पर संवाद किया। उन्होंने दामिनी व सचेत ऐप के बारे में प्रधानों से पूछा। उन्होंने कहा कि दामिनी ऐप डाऊनलोड करें।