हरदोई: भीरीघाट के पास सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Mar 18, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना शिवलालपुरवा गांव निवासी शेखर की 55 वर्षीय पत्नी शिवरानी अपनी मौसी सास के घर कछौना थाना क्षेत्र के भीरीघाट गांव में अपनी देवरानी और जेठानी के साथ गई थी और रोडवेज बस से उतरकर गांव के बाहर खड़ी थी इसी दौरान तेज रफतार से आ रही बोलेरो ने शिवरानी को पीछे से टक्कर मार दी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल गई परिजन आनन फानन में सीएचसी कछौना ले गए।