कासगंज: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अपनी मांगों को लेकर सहावर तहसील में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता सोमवार को अपनी मांगों को लेकर सहावर तहसील पहुँचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर सहावर एसडीएम कोमल पंवार को किसानों की समस्याओं से सम्बंधित 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए सहावर बिजली फीडर की सप्लाई 8 घंटे चलने की मांग की। सहावर तहसील के अंतर्गत आने वाले चकरोड़ों की पैमाइश कर उन्हें खुलवाई जाने की मांग की गई।