नवादा: महावीर मार्केट के जदयू कार्यालय में जदयू महिला प्रकोष्ठ की भव्य समीक्षा बैठक, एमएलसी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
Nawada, Nawada | Sep 10, 2026 नवादा में गुरुवार को महावीर मार्केट स्थित जिला जदयू कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह MLC शिवरानी प्रजापति और दक्षिण बिहार प्रभारी सुप्रिया रानी शामिल हुईं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शोभा देवी ने की। शिवरानी प्रजापति ने कहा कि नीतीश कुमार का शासनकाल महिलाओं के लिए स्वर्णकाल रहा है।