कुंडा: कल्याणपुर से जानलेवा हमले और लूट के वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कुण्डा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उपनिरीक्षक देवनारायण राम की टीम ने हत्या के प्रयास, लूट और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में वांछित वारंटी राजेश शुक्ला उर्फ बुदुन शुक्ला को उसके घर कल्याणपुर से शनिवार शाम 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हथिगवां थाने में विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज था।