अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र खाजूवाला से नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता सामने आई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और खाजूवाला पुलिस की संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान रेगिस्तानी इलाके से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाजूवाला के 1बीएम 14 बीडी क्षेत्र के पास रेगिस्तान में करीब 2 किलो 25 ग्राम हेरोइन मिली है।