खाजूवाला: तावनिया कॉलोनी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा व अवैध कट्टे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत BSF और खाजूवाला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल बीएसएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने तावणियां कॉलोनी में दबिश देकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया है।