खाजूवाला थाना क्षेत्र के 42 केवाईडी के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक के आगे अचानक नीलगाय आ जाने से यह हादसा हुआ। हादसे में 40 KYD निवासी 18 वर्षीय अनिल पुत्र हेतराम नायक की मौके पर ही मौत हो गई।