खरीक: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान
दुर्गा पूजा एवं दशहरा के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए नवगछिया पुलिस ने बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने का प्रयास किया जा रहा है।