बलरामपुर: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ गोष्ठी का आयोजन
बुधवार सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर गोष्ठी का आयोजन हुआ कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को अपर जिला अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आपातकाल से संबंधित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया लोकतंत्र सेनानियों द्वारा आपातकाल के दौरान अपने अनुभव को भी लोगों से साझा किया गया।