बलरामपुर: थाना ललिया में आगामी त्योहार मोहर्रम के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया
मंगलवार शाम 5:00 बजे थाना ललिया में आगामी त्यौहार मोहर्रम की दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान, धर्म गुरुओं एवं आम जनमानस से शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया।