बलरामपुर: आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर सीएमओ ऑफिस में गोष्ठी का आयोजन, भारत की आज़ादी के बाद का सबसे काला अध्याय
आपातकाल के 50वर्ष पूरे होने पर एक गोष्ठी का आयोजन सीएमओ ऑफिस सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि 25 जून 1975 को घोषित आपातकाल,भारत की आज़ादी के बाद के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है इस दौरान मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा दिया गया।